Gangapar News: पाइप फटने से सड़क पर बह रहा पानी, राहगीर परेशान
गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: क्षेत्र के नरहा मार्ग पर पीथीपुर गांव के सामने पानी टंकी की पाइप फट जाने से सड़क पर पानी भर गया है। लगातार बह रहे पानी के कारण मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पाइप फटने की सूचना कई बार संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। इससे नाराज लोगों ने विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू साहू ने बताया कि पानी टंकी की पाइप टूटने से सड़क पर पानी भर गया है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कत हो रही है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस समस्या को नजरंदाज कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बहता पानी न के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.