Gangapar News: पांडर गांव से दो भैंस, एक पड़िया चोरी
गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पांडर में गोशाला में बंधी दो भैंस और एक पड़िया सोमवार रात चोर खोल ले गए। पशुपालक ने बारा पुलिस से लिखित शिकायत की है।क्षेत्र के पांडर निवासी अजय कुमार शुक्ला ने पुलिस से शिकायत की है कि गांव के जसरा बाईपास के पास उनकी गोशाला है। सोमवार रात दो भैंस और एक पड़िया के साथ गायों को चारा खिलाकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह देखा कि दोनों भैंस व पड़िया गायब हैं। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.