Gangapar News: पांच साल से लिंक मार्ग बदहाल, पैदल चलना भी मुहाल
गंगापार, सितम्बर 17 -- Gangapar News: क्षेत्र के कौड़िहार-कुरेसर मार्ग से जुड़े दासापुर गांव का लिंक मार्ग पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहा है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भरने के साथ ही मार्ग पर कीचड़ फैल जाता है। इससे ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला यह रास्ता लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहा है। सड़क की हालत लगातार खराब होने के कारण बरसात में समस्या और गंभीर हो जाती है। जगह-जगह जलभराव के कारण राहगीरों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बाइक सवार फिसलकर गिरने से भी बाल-बाल बचे हैं. यह भी पढ़ें- Gangapar News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.