Gangapar News: पांच साल से लिंक मार्ग बदहाल, कीचड़ और जलभराव से बढ़ी परेशानी
गंगापार, सितम्बर 16 -- Gangapar News: कौड़िहार-कुरेसर मार्ग से जुड़े ग्राम दासापुर का लिंक मार्ग पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाली का शिकार है। सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि ग्रामीणों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और विकट हो जाती है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की मरम्मत और निर्माण के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लंबे समय से सड़क की अनदेखी किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि बारिश के दौरान मार्ग पर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है।ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.