गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल आये 486 शिकायती पत्रों में से पांच का शिकायत मौके पर हुआ। फूलपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नवागत उपजिलाधिकारी हीरालाल सैनी की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 468 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 290 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग की 89, पूर्ति विभाग की 22, विकास विभाग की 21, विद्युत विभाग की 11, चकबंदी विभाग की 8...