गंगापार, जुलाई 26 -- Gangapar News: मेजारोड से कोहड़ार बाजार को पहुंचने वाली हाई टेंशन तार को शनिवार रात चोर काट ले गए। बिजली तार के काटनें की जानकारी बिजली कर्मियों को हुई तो खलबली मच गई। पुलिस लोगों से पूछताछ कर लौट गई। मेजारोड बाजार स्थित बिजली घर से कोहड़ार बाजार के लिए 33 हजार वोल्ट की लाइन गई है। बेरी, मूड़पेला, कोहड़ार बाजार का आधा हिस्सा, पुरानाडीह से आधे दर्जन से अधिक गांवों को इसी लाइन से जोड़ा गया है। रात करीब दस बजे के लगभग चोर पहुंच पांच खंभे का तार काट ले गए। जिससे उक्त गांवों को पहुंचने वाली लाइन बाधित हो गई। इसकी जानकारी होने पर लाइनमैन व अन्य संविदाकर्मियों ने मुआयना किया। तार चोरी की सूचना पाकर चौकी प्रभारी अनुज राय भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजलीकर्मी स्टोर से काटे गए तार के ...