Gangapar News: पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
गंगापार, जुलाई 2 -- Gangapar News: विद्युत वितरण उपखंड होलागढ़ के अंतर्गत 132 केवी विद्युत उपकेंद्र कौड़िहार से निर्गत 33 केवी सेरावां लाइन पर पेड़ों की छंटाई एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्य किए जाने के कारण शुक्रवार तीन जुलाई को क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड होलागढ़ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अनुरक्षण कार्य सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी। एसडीओ अखिलेश गुप्ता ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: शहर के विभिन्न इलाकों में 5 घंटे बिजली बाधित रहेगी आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.