Gangapar News: पहुंचीं पांच शिकायतें, एक का भी नहीं हुआ निस्तारण
गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की पांच शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने संबंधित मामलों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समाधान दिवस में भूमि विवाद से जुड़ी एक शिकायत पहुंची, जबकि चार शिकायतें पुलिस से संबंधित रहीं। अध्यक्षता कर रहीं एसीपी कुंजलता ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मौके पर नायब तहसीलदार संध्या गोस्वामी, प्रभारी निरीक्षक रनविजय सिंह समेत राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.