गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: उतरांव थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने शिकायतें दर्ज कराईं। समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें पहुंचीं। इनमें अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर जांच कर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पहुंचे कई फरियादियों ने बताया कि उनकी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। कुछ शिकायतकर्ताओं का कहना था कि वह इससे पहले भी कई बार समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे फरियादियों में नाराजगी भी देखने को मिली।अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। ...