Gangapar News: पहली ही बारिश में उखड़ने लगी आरसीसी सड़क
गंगापार, जुलाई 15 -- Gangapar News: क्षेत्र के दुमदुमा गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से निर्मित लगभग 500 मीटर लंबी आरसीसी सड़क पहली ही बारिश की परीक्षा में फेल होती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिसके चलते मार्च माह में बनी सड़क अब कई स्थानों से उखड़ने लगी है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और उन्होंने सड़क का पुनर्निर्माण कराने के साथ दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गंगापार को यमुनापार से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में असढ़ीया से दुमदुमा गंगा घाट तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान तथा छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.