गंगापार, जुलाई 7 -- Gangapar News: भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। झमाझम बारिश ने भारतगंज-प्रतापपुर मार्ग की बदहाल स्थिति की पोल खोल दी। सोमवार देर शाम और मंगलवार भोर में हुई तेज बारिश के बाद मांडा क्षेत्र के भरारी गांव के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया, जिससे सड़क तलैया जैसी नजर आने लगी।बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी में गड्ढों की गहराई का अंदाजा न लग पाने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: धरणीधर का पूरा मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान पहली ही बारिश में सड़क की बदहाली सामने आने से लोगों में नाराजगी है...