गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सहसों स्थित विराट पशु बाजार में तीन गाय मंगलवार को आकर्षण का केंद्र बनी हुई है जिसमें एक गाय की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए बताया जा रहा है। इसमें दो गाय व एक नंदी हैं।पुगनोर प्रजाति की यह गाय आंध्र प्रदेश से फ्लाइट द्वारा वाराणसी लाया गया। वाराणसी से पशु बाजार तक उन्हें एसी गाड़ी से पहुंचाया गया है। इनकी ऊंचाई दो फीट है। यह इनकी अधिकतम ऊंचाई है। अब यह इससे बड़ी नहीं होंगी। पशु बाजार के संचालक तीरथ सिंह ने बताया कि यह तीनों गायें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जानकारी होने पर इनको देखने के लिए यहां पर लोगों का तांता लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- पनकी में नंदी व हनुमान गोशालाओं का निरीक्षण किया कई लोग तो पहुंच कर श्रावण मास के शुभ अवसर पर गाय व नंदी स्वरूप की पूजा करने में भ...