गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: विकास खंड कौड़िहार कार्यालय के बगल स्थित पशु चिकित्सालय का भवन जर्जर हो चुका है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण अस्पताल का भवन बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। पशु चिकित्सालय में क्षेत्र के पशुपालक अपने बीमार पशुओं का इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में जर्जर भवन में चिकित्सकीय सेवाएं संचालित होने से कर्मचारियों और पशुपालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भवन की स्थिति जल्द नहीं सुधारी गई तो बारिश आदि के दौरान समस्या और बढ़ सकती है। इस संबंध में बीडीओ कौड़िहार डॉ. कंचन यादव से वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन के मामले की जानकारी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से भवन की जांच कराकर जल्द मरम्मत या नए भवन की व्यवस्था कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...