Gangapar News: परवेजाबाद में बह गई सड़क, आवागमन बाधित
गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: बारा तहसील मुख्यालय ग्राम पंचायत परवेजाबाद के विजयी तालाब के पास बरसात के कारण सड़क ही बह गई है। इससे परवेजाबाद और आस-पास के ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। गांव के कुशल सिंह परिहार और राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रिगवा मोड़ तिराहा से लालापुर मार्ग से संबंधित छीड़ी से परवेजाबाद संपर्क मार्ग का निर्माण 15 वर्ष पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था। उसके बाद से सड़क का मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क पर कहीं 05-06 फीट गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से दस गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है। अंत में रविवार रात बारिश से सड़क बह गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.