Gangapar News: पत्नी व बेटे संग जेठ ने महिला को पीटा , तीनों नामजद
गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन के विवाद में जेठ व जेठानी बेटे के साथ मिलकर महिला को अपशब्द कहते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।मांडा थाना क्षेत्र के परोहनी गांव निवासिनी सुमन मिश्रा पत्नी श्रीकांत मिश्र ने थाने में तहरीर दी कि वह अपने कच्चे घर की मिट्टी ला रही थी। उसी समय उसे रोककर उसके जेठ शास्त्री प्रसाद मिश्रा, जेठानी सुषमा देवी और उसके बेटे विकास कुमार ने गालियां देते हुए उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भू-विवाद में मारपीट, तीन पर मुकदमा पीड़िता के तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.