गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: स्थानीय थाना क्षेत्र की बैदवार निवासिनी अनुराधा देवी ने उसके पति के साथ बैदवार कपासी मोड पर गांव के ही पांच लोंगों द्वारा मारपीट करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को दी तहरीर मे आरोप लगाया है कि पिछले दिनो उसके पति जितेंद्र कुमार को गांव के मोनू पुत्र अर्जुन, शिवा एव विक्रम पुत्र गण त्रिवेणी, त्रिवेणी पुत्र पोदल और गोरे लाल पुत्र अर्जुन ने एक राय होकर बैदवार कपासी मोड पर लाठी डंडो से जमकर मारापीटा जिसमे उन्हे काफी चोटे आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...