Gangapar News: पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार , शेष चार आरोपी फरार
गंगापार, अक्टूबर 31 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में बाइक और एक लाख रुपए के अतिरिक्त मांग के चलते पत्नी के हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय भेजा।देवर, ननद, सास व ससुर अभी फरार चल रहे हैं। गुरुवार सुबह लगभग दस बजे थाना क्षेत्र के महुआरीखुर्द गांव में सुनीता 25 वर्ष पत्नी सुजीत कुमार चौहान का शव घर के अंदर पंखे में लटका मिला था। मामले में विवाहिता के पिता मिर्जापुर पक्का पोखरा मोहल्ला निवासी बुद्धू चौहान ने सुनीता के पति सुजीत कुमार चौहान, सास कोकिला, ससुर सुभाषचंद्र , ननद माला और देवर अमन पर केस दर्ज कराया था। एसओ मांडा कुलदीप शर्मा, चौकी प्रभारी भारतगंज हर्ष कुमार, दीवान भरत सिंह यादव और सिपाही संजय कुमार चौहान ने शनिवार सुबह आरोपी पति सुजीत कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.