Gangapar News: पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ वीडियो पोस्ट कर युवक ने लगाई फांसी
गंगापार, जुलाई 6 -- Gangapar News: इलाके के इरादतगंज निवासी एक ट्रक संचालक युवक ने रविवार की देर रात पत्नी और ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर फांसी लगा ली। देर रात पड़ोस के घर से निकली मां बेटे को फांसी पर लटका देखा तो वह चीख उठी। सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज बाजार निवासी 30 वर्षीय अरविंद तिवारी पुत्र स्व दयाशंकर तिवारी अपने चार भाइयों और माता श्यामा देवी और पत्नी ऋचा तिवारी लगभग दो वर्षीय बेटे आर्यन और छह माह की मासूम बेटी दिशा के साथ रहते थे। बताया जाता है कि अरविंद और उसके भाई चालक है और इधर दो वर्ष पूर्व मेहनत कर अरविंद ने दो ट्रक खरीद लिए थे। जिसमें से एक खुद चलाता था और एक ट्रक कोई दूसरा चालक चलाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.