गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। विजौरा उपकेंद्र का पकरी सेवार फीडर में आए दिन फाल्ट होने से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली के अभाव में लोगों का दिन का चैन और रात की नींद गायब है। इसके साथ ही यहां बन रहे करोड़ों की लागत का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी गति नहीं पकड़ रहा है। उधर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के एक अधिकारी ने बताया कि भरपूर बिजली न मिलने से जनरेटर सेट के माध्यम से कार्य किया जा रहा है, जो काफी मंहगा है। पकरी सेवार गांव के आनंद कुमार, जयशंकर सहित कई ने बताया कि बिजली फाल्ट होने की वजह से सोमवार की रात सात बजे के लगभग पकरी सेवार के शंभूचक गांव के पास स्थित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर धू-धूकर जल गया। यह भी पढ़ें- Siwan News जिले में रोजाना औसतन 3 से 5 घंटे हो रही बिजली की कटौती इसके जल जाने का महज कारण पकरी सेवार सहित...