Gangapar News: पकड़ी गई बच्चा चोरी करने वाली महिला, दो माह का बच्चा बरामद
गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: 28 अगस्त की शाम सात बजे के लगभग एक व्यक्ति के घर से चोरी गए बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया। मेजा खास निवासी लालचन्द्र आदिवासी के तहरीर पर पुलिस ने बच्चा चुराने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बच्चे को ले जाने वाली महिला कोरांव थाना के एक गांव की है। कोतवाल मेजा ने बताया कि बच्चे के लिए दो महिलाओं ने अपना बताते हुए दावा कर रखा है, इसलिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र मांग रखा है। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। 29 अगस्त को शाम पांच बजे के लगभग मेजा खास गांव निवासी लालचन्द्र आदिवासी ने मेजा थाने पहुंच तहरीर दी कि उसका दो माह का पुत्र बाबू 28 अगस्त को रात सात बजे के लगभग गायब हो गया। बच्चा गायब हो जाने पर हड़कम्प मच गया। लालचन्द्र व उसके परिवार वालों ने गायब बच्चे की खोजबीन की, जब नहीं मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.