गंगापार, नवम्बर 21 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार की रात 10:00 बजे के लगभग पंप नहर पकरी सेवार पहुंचे चोर कीमती केवल खोल ले गए। वारदात के समय पंप नहर पर काम करने वाला दैनिक कर्मचारी घर पर भोजन करने गया था। मामले की जानकारी दैनिक कर्मचारी चांदे सोनकर ने जेई को दी तो वह पंप पर नहर साइड पर पहुंच गए। घटना की सच्चाई देखने के बाद पुलिस के पास पहुंच गए तहरीर दी।लोगों का कहना है कि पंप नहर सुनसान स्थान पर स्थापित है, जहां पुलिस की गश्त नहीं होती, जिससे बेखौफ चोर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...