Gangapar News: नोकझोंक के बीच चौथे दिन हुआ सौरभ का अंतिम संस्कार
गंगापार, अगस्त 16 -- Gangapar News: विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर विकासखंड अंतर्गत सिंधौर निवासी सौरभ विश्वकर्मा की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में चौथे दिन श्रृंग्वेरपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान कुछ नोंक-झोंक भी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने सौरभ को श्रद्धांजलि अर्पित की। सौरभ की मौत को लेकर विश्वनाथगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण सौरभ का अंतिम संस्कार निधन के चौथे दिन हो सका। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इधर, अंतिम संस्कार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। नवाबगंज इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.