गंगापार, अक्टूबर 22 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर क्षेत्र के इरादतगंज स्थित नैनी रजबहा नहर का टूटे बंधा का मरम्मतीकरण का काम शुरू हो गया। हालांकि तब तक बड़े क्षेत्र में धान की फसल डूब गई।

बंधा टूटने से धान की फसल डूबी बता दें कि बीते रविवार को नैनी रजबहा नहर में पानी ओवरफ्लो होने के कारण कई स्थानों पर बंधा टूट गया था। बंधा टूटने से नहर का पानी तेजी से खेतों की ओर बह निकला था। इससे घूरपुर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की पकी हुई धान की फसल पानी में डूब गई थी। खेतों में अचानक पानी भर जाने से किसान परेशान हो गए थे और फसल खराब होने की आशंका से चिंतित थे। नहर का पानी गांव के रास्तों पर भी भर गया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था। किसानों ने इसकी शिकायत नहर विभाग से की थी, लेकिन पहले कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद इस समस्या को...