गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नूर मोहम्मद शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 57वां उर्स मुबारक बुधवार को उरुवा ब्लॉक के रामनगर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शेरो शायरी तथा जवाबी कव्वाली का मुकाबला रखा गया है। बुधवार को शानदार जवाबी कव्वाली के मुकाबले के लिए महबूब निजामी प्रयागराज और गुलाम हबीब पेंटर अलीगढ़ से तशरीफ ला रही हैं जिनकी जेरे सदारत हाफिज व कारी इरफान कादिरी इमाम नूरिया मस्जिद रामनगर करेंगे।कार्यक्रम की जानकारी इस्लामिया नवयुवक उस कमेटी के खजांची मोहम्मद अली ने दी। कमेटी के हाजी समशेर अली, गुलजार अहमद, इस्लाम अली, रियाज अहमद, इं. इम्तियाज अली, सिकन्दर अली, उस्मान अली सहित कई लोग जलसे के इंतजामात में जुटे रहेंगे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: नातिया मुशायरे के साथ हजरत मस्तान शाह का 27वां उर्स संपन्न

हिं...