Gangapar News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश
गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी नेवल एनसीसी के कैडेट्स की ओर से गंगा स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रसेवा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रातः काल सिरसा कस्बे में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान कैडेट्स ने गांव की विभिन्न गलियों में भ्रमण कर ग्रामीणों और युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।उन्हें स्वच्छता, गंगा संरक्षण और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कस्बे के प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को गंदगी से होने वाले दुष्परिणामों, स्वच्छता के महत्व और एक स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी गई। कैडेट्स ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों, गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.