गंगापार, अक्टूबर 18 -- नीलगाय की टक्कर से युवक की मौत Gangapar News: प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाठक का पूरा नहर के पास बुधवार शाम नीलगाय की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का उपचार प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा था। हादसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एक माह पहले ही उसकी अबोध बेटी की मौत हुई थी। परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि युवक की मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत अंधियारी गांव निवासी 30 वर्षीय प्रमोद विश्वकर्मा पुत्र तिवारी विश्वकर्मा बुधवार शाम करीब छह बजे बाइक से लालगोपालगंज जा रहे थे। वह प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाठक का पूरा नह...