गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गोशाला होने के बावजूद छुट्टा पशुओं की भरमार है। सैकड़ों की संख्या में स्वच्छन्द विचरण करने वाले पशु किसानों के खेतों में पहुंच फसल को रौंद कर रख दे रहे हैं। इन पशुओं से फसलों को बचाने के लिए कई किसानों ने खेत के चारों ओर घेरवाड़ तो बना रखा है, बावजूद इसके फसल को नुकसान पहुंचाने वाले छुट्टा पशु घेरवाड़ तोड़कर खेतों में धान, बाजारा, ज्वार सहित विभिन्न फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उधर तरहार व पठारी इलाके में नीलगायों की बढ़ती संख्या से किसानों की चिन्ता बढ़ गई है। सैकड़ों की संख्या में तरहार के भूईपारा, तनरिया, रैपुरा, मदरामुकुन्दपुर, परवा, परानीपुर, बारा दशरथपुर के अलावा पाठा क्षेत्र के कोना, ममोली, गड़ेवरा, मदरहा, बरसैता सहित विभिन्न गांवों में इन वन्यजीवों की भरमार है।

हि...