गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: रविवार सुबह उपड़ौरा गांव की मल्हान बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव उसके घर के सामने नीम के पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर सिरसा चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने इसकी जानकारी मेजा कोतवाल और एसीपी बृजेश पाठक को दी। इसके बाद दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी की सूचना पर जिले से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी उधर, घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके मई पताई गांव से लोग उसकी ससुराल पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या किए जान...