गंगापार, अगस्त 17 -- Gangapar News: हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत पुलिस चौकी अंतर्गत भूई गांव में रविवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। भोजन करने के बाद बिस्तर पर सो रही छात्रा को किसी विषैले जंतु ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार भूई गांव निवासी घनश्याम बिंद की 16 वर्षीय पुत्री अंजली रविवार रात भोजन करने के बाद रोज की तरह अपने बिस्तर पर सोने चली गई थी। देर रात अचानक उसे किसी विषैले जंतु के काटने का एहसास हुआ। अंजली ने इसकी जानकारी तत्काल अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन घबरा गए और उसे लेकर तत्काल गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही ...