Gangapar News: निर्माण के बाद उखड़ रही खीरी कोहड़ार मार्ग
गंगापार, अगस्त 28 -- Gangapar News: सड़क निर्माण व चौड़ीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च के बाद मानक के हिसाब से सड़क पर गिट्टी व तारकोल न बिछाए जाने से सड़क निर्माण के बाद उखड़ती जा रही है। ऐसा हाल कोहड़ार खीरी मार्ग का है, लगभग बीच किलोमीटर सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर चौड़ा किया गया। सलैया गांव के पूर्व प्रधान बालकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि पाठा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व मध्य प्रदेश तक पहुंचने के लिए यह प्रमुख मार्गों में से एक है। स्थानीय लोगों के काफी प्रयास के बाद सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है, लेकिन मानक के हिसाब से सड़क का निर्माण न होने से सड़क पर बिछाई गई गिट्टी उखड़कर जहां-तहां हो गई। चांद खम्हरिया के श्री नारायण पांडेय ने बताया कि बीस किलोमीटर दूरी तक पहुंचने वाली इस सड़क के बीच जल निकासी के लिए जगह-जगह पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.