Gangapar News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पेड़ों की शाखाओं को काटा
गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: क्षेत्र में निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र नेवढिया के प्रभारी कृष्ण मोहन की अगुवाई में आधा दर्जन से अधिक बिजली संविदा कर्मियों ने बिजली के हाईटेंशन तारों पर फैले पेड़ों की डालियों को काटने का काम किया गया। उक्त विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति आए दिन हाईटेंशन तारों में फाल्ट के कारण बाधित रहती है। जिसके कारण आमजन के साथ-साथ किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर संजय कुमार, शशि कुमार, शिवनारायण, रवि शंकर, त्रिलोचन सहित आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.