Gangapar News: निरीक्षण का मकसद डराना नहीं, व्यवस्था सुधारना है
गंगापार, सितम्बर 19 -- Gangapar News: हंडिया विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औरा में शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभाशंकर पांडेय ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीईओ ने स्पष्ट किया कि विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति से ही उनकी पढ़ाई को बेहतर गति मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी बीईओ ने विशेष ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.