Gangapar News: निराश्रित माताओं को किया सम्मानित, बांटी साड़ियां
गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। परिवार का सहारा खो चुकी निराश्रित महिलाओं के सम्मान और सहयोग के लिए समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को करुआडीह प्रतापपुर गांव में विधवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र की निराश्रित माताओं को साड़ियां वितरित की गईं और आर्थिक सहयोग भी दिया गया।समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष संतोष यादव आर्मी ने कहा कि निराश्रित माताओं का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उनकी जरूरतों को समझते हुए सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में लालमनी यादव (पूर्व प्रधान), दीप चन्द यादव, धनराज सिंह, उदयराज यादव, उमाकान्त दुबे, राम मिलन यादव, निजाम अहमद, धर्मधारी यादव, राममूर्ति यादव, हरिशंकर, महेन्द्रलाल, पवन यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.