गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: क्षेत्र के ग्राम पंचायत ब्यौहरा में सफाई व्यवस्था बदहाल है। नालियां जाम हैं और सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। पूर्व प्रधान जयप्रकाश जायसवाल के कार्यालय के पास बनी नालियां लंबे समय से जाम पड़ी हुई हैं। नालियों में गंदा पानी जमा है और सड़क किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई नहीं कर रहे हैं, जिससे गांव में गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...