Gangapar News: निमहरा मंदिर मार्ग गड्ढों में तब्दील, बढ़ी परेशानी
गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सैदाबाद बाजार से निमहरा मंदिर को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों, विद्यार्थियों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और पास में मौजूद राजकीय महाविद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं। खराब सड़क के कारण विद्यालय और महाविद्यालय आने वाली छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है。
समस्या की गंभीरता छात्राओं ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन छात्राएं और अन्य राहगीर असंतुलित होकर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.