Gangapar News: नालों में कूड़ा-कचरा और झाड़ियां, अब जलभराव का खतरा
गंगापार, जुलाई 2 -- Gangapar News: मानसून की दस्तक के साथ ही कौड़िहार एवं श्रृंग्वेरपुर विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जलभराव का खतरा मंडराने लगा है। क्षेत्र के कई नालों में कूड़ा-कचरा, सिल्ट और झाड़ियां जमा होने से जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और संबंधित विभाग सफाई व्यवस्था को लेकर उदासीन बने हुए हैं। क्षेत्र के कई गांवों में नालों की नियमित सफाई न होने के कारण बरसात का पानी रुकने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान घरों, गलियों और संपर्क मार्गों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाएगा। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.