Gangapar News: नाले से अतिक्रमण हटाने की मांग पर अड़े किसान
गंगापार, नवम्बर 4 -- Gangapar News: खेतों में लहलहाती धान की फसल अब किसानों के लिए चिंता का सबब बन गई है। जिस फसल से परिवार की जरूरतें पूरी करने और सालभर की आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद थी, वही फसल खेतों में भरे पानी के कारण बर्बादी की कगार पर है। अपनी मेहनत को आंखों के सामने डूबता देख किसान पिछले 22 दिनों से दिन-रात धरने पर बैठे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। कौड़िहार चौराहे पर युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। धरने में श्रीमन नारायण, संजीव शुक्ला, घनश्याम मिश्र, राजेश सिंह, शालिग्राम पटेल, रामफल पटेल, रामकुशल मौर्य, अमरनाथ पटेल, पवन उपाध्याय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.