गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार हो रही बरसात से मांडा क्षेत्र के नदी, नाले, तालाब सब ओवरफ्लो हो गए हैं और बरसाती पानी तमाम घरों में प्रवेश कर गया। विभिन्न गांवों में पानी भर जाने से तमाम किसानों की जोती बोई खेती और सब्जियां तबाह हो गईं। जगह-जगह बिजली के तार टूटने से गांवों की बिजली भी गुल हो गई।मांडा क्षेत्र के बरहा कला, सेमरी, दोहथा, बदौआ, फचकरा, राजापुर, कटका, सिकरा , कोसड़ा कला आदि तमाम गांव कर्णावती व बेलन नदी के कहर के शिकार होकर जलमग्न हो गए। सेमरी गांव के राम सूरत, पप्पू, बली प्रधान, आजाद अली, राजाराम, दशरथ, परमानंद, शिव सागर, गुलाम हुसैन, साकिर अली, साबिर अली, हबीब, राम सागर, कलाम अली व तुलापुर गांव के बाकर अली, बरकत अली, कुद्दूस अली के अलावा मंगलौर गांव के जामवंत, मुमताज, सगीर अली व रामसेवक आ...