Gangapar News: नाली में गिरा बाइक सवार घायल
गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: पकरी सेवार गांव के पास नशे में टल्ली बाइक सवार सड़क के किनारे नाली में गिर गया। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोटे आई। जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई, मौके पर पहुंचे लोगों ने पहचान करने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक पहुंचान न हो सकी। घायल को लोग कुछ दूर स्थिति एक क्लीनिक ले गए, लेकिन नशे में धुत घायल की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। इसी बीच पता चला कि युवक गाजीपुर जिले मलाड का रहने वाला गजेन्द्र कुमार है, उसके साथी गंगाघाट बारा दशरथपुर में परवल की खेती करते हैं, उन्ही के साथ में रहता है। सूचना पाते ही उसके साथी क्लीनिक पहुंच गए। प्राथमिक उचार कराने के बाद गाजीपुर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.