Gangapar News: नाली न बनने से जलजमाव, आवागमन में दिक्कत
गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: करमा, हिन्दुस्तान संवाद ग्राम पंचायत करमा के किंगिरियान बस्ती में गंदा पानी जमा होने से मुहल्ले के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि कुछ दूर तक नाली बनी है लेकिन आगे नाली का निर्माण न होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। सड़क के आसपास गंदा पानी जमा रहने से बीमारी का भी खतरा बना रहता है।बस्ती के लोगों ने बताया कि उपयुक्त निकास न होने से कई महीनों से यहां पानी जमा हो रहा है। बरसात में यहां और समस्या हो गई है क्योंकि बारिश का पानी इसी बस्ती से होकर तालाब में जाता है। तालाब भर जाने के बाद यह पानी सड़क पर भरा है। लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। इस विषय मे एसडीएम करछना सहित समाधान दिवस में भी लिखित शिकायत की गई। अधिकारियों द्वारा स्थानीय लेखपाल को मौके पर जाकर नाली की जमीन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.