गंगापार, जुलाई 30 -- Gangapar News: नगर पंचायत‌ कोरांव के चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी ने गुरुवार को अम्बेडकर नगर वार्ड में निर्माणाधीन सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की गुणवत्ता को बारीकी से देखा और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को समयबद्ध तरीके से, उच्च स्तरीय और मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी कहा कि टाउन के हर वार्ड का विकास करना उनका लक्ष्य है। निरीक्षण के दौरान सभासद प्रतिनिधि राजेश राय, रामकृष्ण केशरी तथा सुमित कुमार पाण्डेय एवं मोहल्ले के तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...