Gangapar News: नाली जाम होने से दुकानों के सामने जलभराव
गंगापार, सितम्बर 11 -- Gangapar News: करछना क्षेत्र के साधु कुटी से कौंधियारा जाने वाली सड़क के किनारे बनी नाली कई महीनों से जाम पड़ी है। नाली की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से बारिश का पानी निकासी के बजाय दुकानों के सामने जमा हो रहा है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि नाली में गंदगी और कूड़ा जमा होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित है। बारिश होने पर स्थिति और खराब हो जाती है। दुकानों के सामने गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। साथ ही लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। दुकानदारों को मच्छरों के कारण दिनभर परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.