गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही जोरदार बारिश के बाद मेजारोड-मिश्रपुर मार्ग पर रामनगर डोरवा गांव में भीषण जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से मार्ग ने तालाब का रूप ले लिया है। जल निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी आसपास के लोगों के घरों में घुसने लगा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: विधायक के गांव का हाल बेहाल,अन्य का कैसे हो पुरसाहालसड़क किनारे की नाली की स्थिति ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे बनी नाली को पाइपलाइन बिछाने के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। नाली टूटने से जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। बारिश के बाद पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया है।स्थानीय लोगों ...