Gangapar News: नालियां चोक होने से राजमार्ग पर भरा बरसाती पानी
गंगापार, सितम्बर 26 -- Gangapar News: प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित मांडा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में नालियां चोक होने से बरसाती पानी का जलजमाव राहगीरों के लिए परेशानी का कारण तो बना ही हुआ है। दुकानदारों को भी बदबू, सड़ांध आदि के चलते काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सूचना के बावजूद विभागीय अधिकारियों को संभवतः बड़े हादसे का इंतजार है। मांडा क्षेत्र के मिर्जापुर प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित दिघिया, चिलबिला और नहवाई बाजार में नालियां चोक होने से राजमार्ग पर ही बरसाती पानी जमा होने से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। राजमार्ग पर घुटने भर पानी भरे होने से दोपहिया वाहन चालकों को सड़क का अनुमान न होने से अक्सर दुर्घटनाओं का भी शिकार होना पड़ता है। मांडा के आशीष कन्नौजिया अपनी बाइक से अपनी पत्नी सीमा के साथ मांडा से ऊंचडीह जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.