गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: क्षेत्र के ऊंचडीह बाजार में गुरुवार रात 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सतेश्वर नाथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव भगवान शिव श्री सतेश्वर नाथ महादेव के विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर महोत्सव की सफलता की कामना की। इसके बाद भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और आरती की गई। रामलीला महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार उर्फ बाबा शुक्ल, पूर्व प्रधान ऊंचडीह, ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्र ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: नारद ऋषि ने क्रोधित होकर भगवान विष्णु को दिया श्राप महोत्सव के प्रथम दिन नारद मोह की लील...