गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: बदौली गांव के एक किसान के शिकायती पत्र पर बेदौली गांव पहुंचे नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल ने बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य यह कहते हुए रोकवा दिया, जब तक एसडीएम के यहां से जमीन का मामला निस्तारित नहीं हो जाता, किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होगा। एसडीएम ने दोनों पक्षों को अपनी बात रखने के लिए बुला रखा है। नायब की बात सुन निर्माण कार्य करने वाले कार्य रोक दिए। नायब तहसीलदार ने बताया कि बेदौली गांव के भोलानाथ ने एसडीएम मेजा के यहां शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी जमीन पर पड़ोस के श्याम सुन्दर आदि द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो, इसे देखते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार व राजस्व टीम को भेज निर्माण कार्य रूकवा दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम न्यायालय...