Gangapar News: नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग को अपहरण करने वाले आरोपी को सोरांव पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।करीब तीन वर्ष पहले सोरांव थाना क्षेत्र के बरई शिव गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिक का अपहरण हो गया था। सोरांव पुलिस ने विवेचना के दौरान मंगलवार को पुलिस ने शांतिपुरम मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम नरेश निवासी सराय नगला सिकंदरा राऊजा थाना सिकंदरा जनपद हाथरस का रहने वाला है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.