Gangapar News: नाबालिग किशोरी को गहनों और रुपयों संग भगा ले गया रिश्तेदार, केस दर्ज
गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। रिश्तेदारी का युवक किशोरी को लाखों रुपए के जेवर और 35 हजार रुपए के साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता के तहरीर पर आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थाने में तहरीर दी कि विंध्याचल थाना क्षेत्र निवासी उसके समधी का बेटा उसकी नाबालिग 17 वर्षीया बेटी को 16 अक्तूबर को भोर में बहला फुसलाकर भगा ले गया। यह भी आरोप लगाया कि जाते वक्त किशोरी घर में रखे सोने के सकरी, सोने का झुमका और चार अंगूठी, नथिया, मंगलसूत्र, चांदी का पायल और 35 हजार रुपए भी ले गई। जब पीड़ित ने अपने समधी से शिकायत की तो समधी ने दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। तहरीर में समधी की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। तहरीर पर आरोपियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.