गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: दोहथा गांव में रिक्त चल रहे कोटेदार के चयन के लिए ब्लॉक के अधिकारियों, ग्राम प्रधान, सदस्यों व ग्रामीणों की मौजूदगी में चर्चा हुई, लेकिन किसी भी सहायता समूह का प्रपत्र पूर्ण न होने के कारण कोटेदार का चयन नहीं हो पाया। अगली खुली बैठक पांच अगस्त को होगी। पिछले कई महीनों से रिक्त चल रहे क्षेत्र के दोहथा ग्राम पंचायत में कोटेदार के चयन के लिए जिले के अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को खुली बैठक आहूत की गई थी। शुक्रवार सुबह दस बजे ही एडीओ पंचायत मांडा अरुण कुमार यादव, एडीओ आईएसबी सुरेश चंद्र, एडीओ सांख्यिकी आर्यन कुमार दोहथा गांव पहुंच गये। ग्राम प्रधान, सदस्यों और ग्रामीणों की मौजूदगी में कोटेदार चयन की चर्चा की गई। चूंकि सहायता समूह का ही कोटेदार के लिए चयन करना था , इसलिए बैठक में आये सहायता समूहों के प...