Gangapar News: नहीं बदल गया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण बेहाल
गंगापार, जुलाई 20 -- Gangapar News: क्षेत्र के खरका कैलाशपुर गांव निवासी गिरिजा प्रसाद निषाद ने बताया कि विद्युत पावर हाउस कौहट से जुड़े हमारे गांव की बस्ती में देवी चौरा के पास 10 केवीए का लगा विद्युत ट्रांसफॉर्मर बारह दिन से खराब पड़ा है। जिसे अभी तक बदला नहीं जा सका। जिसके चलते लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ रही है। आज के परिवेश में मोबाइल चार्ज करना, पेयजल का प्रबंधन, उमस भरी गर्मी के बावजूद विभाग लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं है। इस संबंध में जेई कौहट उपकेंद्र का कहना है कि अभी ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहा है जैसे ही मिल जाएगा लग जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.